इस वर्ष क्या रहेगा राशियों का प्रभाव आप के जीवन पर जानिए अपनी राशि के बारे में

मेष राशि
मेष राशि के लिए आनेवाल नया साल कई सौगातों से भरा होगा। पर सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना करे मेष राशि वाले। sep से साल के अंत तक धन के अपव्यय के योग बनेंगे । कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
आर्थिक पक्ष
इस वर्ष आर्थिक पक्ष मजबूत होगा । जनवरी माह से ही आप को राहत का अनुभव होने लगा
रुके हुए काम गाति में आएंगे। पहली तिमाही के बाद से आय के स्रोत बढेंगे सुग्राही शनि का गोचर प्रोफेशनल अस्थिरता को दूर करेगा। शनि देव पूरे साल आप की राशि के लाभ भाव मे गोचर करेगे। अतः आर्थिक उन्नति के लिए शनि देव को करे प्रसन्न अपने अधिनस्त लोगो के साथ करे अच्छा व्यवहार ।

अपंग और जरूरतमंदो की करे मददत वही इस वर्ष बृहस्पत का गोचर आप ही की राशि मे आरम्भ होगा जो व्यापारिक वृद्धि और पदौन्नति के अवसर देगा। यही अप्रेल विवाह में हो रहे विलंभ को करेगा ख़त्म इस वर्ष पारिवारिक सुख में वृद्धि और मांगलिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी।

वही मेष राशि के लिए अक्टूबर में हो रहा राहु/केतु का गोच अनुकूल होगा विदेश गमन और बाहरी आय के स्रोत तो बनायेगा पर रोग और पीड़ा भी बढ़ा सकता है इस लिए कोई लापरवाही न करे।स्वास्थ्य का ध्यान रखे
मेष राशि वालो को नियमित सरसो के तेल का दीप जगा कर हनुमान जी के समक्ष बैठ कर
रामसाक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए

वृष राशि
वृष राशि वालो के लिए ये साल बदलाव का साल रहेगा। सुखद परिवर्तन बीते साल के उतार चढ़ाव और संघर्षों को विराम देगे। वृष राशि के स्वामी शुक्र के प्रभाव में रहेगा नव संवत्सर इस वर्ष के मंत्री है शुक्र। वही जनवरी माह में शनि देव का गोचर कुंम्भ में होने जा रहा है। आप के भाग्य का स्वामी सुग्राही हो कर केंद्र में विराज मान होंगे। वही ब्रहस्पति देव का गोचर अप्रेल में आप की राशि से बारवे होगा जहां राहु विराजमान होंगे ये समय थोड़ अत्यधिक व्यय का होगा। साथ ही निवेश के लिए भी ये समय मध्यम रहेगा। पर किसी प्रकार के कानूनी मामलों या व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट के लिए या विदेश संबंधी कार्यो के लिए अनुकूल है।

स्वाथ्य के लिहाज से भी अप्रेल से अक्टूबर का समय मध्यम रहेगा। वर्ष की आखरी तिमाही में राहु और केतु का गोचर पारिवारिक सुख में वृद्धि। संतान पक्ष को लेकर संतोष और संतान की उन्नति का समय रहेगा।

आर्थिक पक्ष
वृष राशि के लिए ये साल पदौन्नति और सेटिलमेंट का साल होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनि का शुभ रहेगा। वही साल के मध्य से अंत तक विद्यार्थी वर्ग और कंपटीटिव exam वालो के लिए सफलत के योग देगा।
व्यापारिक वर्ग के लिये साल की शुरुवात मध्यम रहेगी पर वही अप्रेल से व्ययपरिक लांभ और विस्तार रहेगा।
बृहस्पति देव का राशि परिवर्तन और वर्ष में शुक्र की प्रधानता विवाह के संयोग भी बनाएगी।।
स्वाथ्य के लिहाज से भी ये साल धीरे धीरे बेहतर होता जाएगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए ये साल उन्नति के मार्ग प्रशस्त करनेवाल साल होगा। कार्यो में आ रहे अवरोध और संघर्ष का अंत होगा क्योंकि इस वर्ष जनवरी माह में शनि देव राशि परिवर्तन कर कुंम्भ मे गोच करेगे। जो मिथुन पर चल रही ढैया को समाप्त करे गा। स्वाथ्य लाभ के साथ लाभ के अवसर इस वर्ष सहजता से मिलेंगे। बृहस्पति देव का वर्तमान गोच केंद्र में है और अप्रैल में राशि परिवर्तन के बाद लाभ भाव मे बृहस्पतिदेव विस्तार और आर्थिक पक्ष को मजबूती देगे।
आर्थिक पक्ष
मिथुन राशि के शनि का गोचर अनुकूल रहेगा। जॉब परिवर्तन से लाभ वही आय के स्रोत खुलेंगे।
मिथुन राशि वालो के व्यापारिक साख बनाने का समय होगा।आप की राशि के स्वामी बुध इस वर्ष के राजा है। वही शनि का गोचर भाग्य का साथ देगा और ब्रह्पति देव विस्तार देगे।

विवाह संबंध
मिथुन राशि के लिए साल की शुरुवात से मध्य तक का समय नये संबंधों और विवाह के प्रस्तावों के लिए अनुकूल रहेगा। शुक्र अपनी उच्च राशि मे होंगे और बृहस्पति का गोचर भी अनुकूलता बढ़ायेगा।
विद्यार्थियों के लिए कुछ अधिक परिश्रम का साल होगा सफलता तो अर्जित होगी पर व्यर्थ का समय बर्बाद होने मानसिक अस्थिरता के चलते अवसरो का उपयोग नही कर पाये गे। अप्रेल से जून के समय काल मे उच्च के सूर्य और बृहस्पति देव का एकसाथ लाभ भाव मे होना सफलता का विशेष संयोग देगा वही राहु का विराजमान होना कार्यो में तीव्र गति और आय में वृद्धि प्रदान करेगा। अक्टूबर में
राहु और केतु का गोचर पारिवारिक उतार चढ़ाव दे सकता है। साल की आखरी तिमाही जॉब में परिवर्तन और स्थानन्तरण भी दे सकती है। इस समय बड़ा निवेश भी करने से बचना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशिवालो के लिए ऊर्जावान साल रहेगा। मेहनत को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पर इस वर्ष कर्क राशि वालो को किसी भी प्रकार के जोखिम उठाने से बचना चाहिए
साल की पहली तिमाही में स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवयश्कता है। जनवरी में शनि के गोच से ही कर्क राशि की ढैया आरम्भ होगी। और केतु और मंगल शतष्टक योग का निर्माण करेगे। शारीरिक कष्ट चोट आदि की संभावनाए भी देगी।

वही अप्रेल के मध्य में बृहस्पति देव का गोचर जो आपके भाग्य के स्वामी है केंद्र में आरम्भ होगा।
जो आप के आत्म विश्वास को बढ़ाएगा विद्यार्थी वर्ग और प्रोफेशनल्स के लिए विस्तार और नए अवसर प्रदान करेगा।
वही केंद्र में राहु विराजमान होने से गुरु और राहु की युक्ति गुरु चांडाल योग बनाएगा ये योग अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस समय काल मे उच्च महत्वकांशाओ के कारण अनैतिक ठंग से कार्यो को पूरा करना और सफलता अर्जित करना महंगा पड़ सकता है।

पर आप धर्म संगत और निष्ठा और ईमानदार है तो बड़ी से बड़ी कानूनी अड़चन या विवाद निपटा पाएंगे। और सफल रहेंगे
आर्थिक पक्ष
ये साल खर्चो पर नियंत्रण रखने का होगा। मैनेजमेंट और आधिकारिक वर्ग को अधिक अनुकूलता मिलेगी। निवेश बहुत सोच समझ कर करे।
फरवरी में मीन का शुक्र गुरु के साथ युक्ति बनाएगा जो जीवन में सुख सुविधा में वृद्धि जीवन मे स्थायित्व प्रदान करेगा।
विवाह संबंध के लिए अनुकूल समय रहेगा।
साल के मध्य से व्यापारिक विस्तार और वृद्धि के योग बनेंगे। आय के स्रोत खुलेंगे।
राहु केतु का गोचर अक्टूबर में आप के रुके करो को गति देगा
पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा। मनचाहे आयम पा सकेंगे।

Scroll to Top
× How can I help you?