2023 – का राशिफल सिंह , कन्या ,तुला ,वृश्चिक राशियों का वार्षिक राशिफल

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए 2023 यश कीर्ति मान सम्मान अर्जित करने का साल होगा पर महनत और कर्मठ बने रहने से ही भाग्य का साथ मिलेगा।
क्योंकि साल की शुरुवात से ही शनि के राशिपरिवर्तन का प्रभाव आप की जीविका पर पड़ेगा आप के रोजी रोजगार पर पड़ेगा। स्वाथ्य के लिहाज से भी ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी रोग की शुरुवात से ही नियंत्री करने पर ध्यान दे क्योकी इस वर्ष रोगों का विस्तार मिल सकता है।

संबंधों और रिश्तों को समय दे। ये वर्ष संबंधों में पारिवारिक जीवन और दाम्पत्यजीवन की सहजता पर प्रभाव डालेगा।
साल की पहली तिमाही में काम और लाभ के लिए संघर्ष मिल सकता है पर अप्रेल से ब्रहस्पति का गोचर जो आप के भाग्य भाव पर होगा अनुकूलताएं बढ़ायेगा और लाभ के अवसर मिलपायेगे। और प्रोपर्शनल लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन मिलेंगे। पर सिंह राशि के लोगो धर्म से जुड़े ,बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ेंगे तभी उनकी महनत रंग ला पाएगी।
आर्थिक पक्ष
सिंह राशि को आर्थिक गति प्राप्त होगी इस वर्ष कई सकारत्मक परिवर्तन आप के प्रोफेशनल लाइफ को नये आयाम देगे । जो लोग सेक्टर change करना चाहते है उन के लिये भी अनुकूल समय होगा अप्रेल के मध्य से।
व्यापारिक वर्ग के लिए साल की शुरुवात से ही लाभ की संभावनाएं बनेगी पर इस वर्ष सांझेदारी में अनुबंधों में सावधानी से कार्य करे । कार्य क्षेत्र में संबंधों के लेकर कुछ कड़वे अनुभव मिल सकते है।

खास कर साल की आखरी तिमाही में राहु केतु के गोच का आप के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। निवेश और लेनदेन में सजगता रखे इस समय। संम्पति को लेकर पारिवारिक विवादों को लेकर तनाव मिलसक्ता है। इस समय जोखिम न उठाएं और कोई भी परिवर्तन करते समय निर्णय लेते समय सजग रहे।

विवाह और संबंधों के लिए अनुकूल समय साल के मध्य से आरम्भ होगा। भाग्य स्थान पर विराजमान ब्रहस्पति देव की दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी जो संबंधों के लिए अनुकूल होगा साथ ही विद्यार्थियों को भी इस गोच का लाभ मिलेगा। पढ़ाई में आ रही अड़चने दूर होगी। और सरकार से जुड़ने के प्रयास सफल होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आने वाला साल सुख सुविधायों से भरा उन्नति का होगा। पर मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहना होगा इस वर्ष स्वाथ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है इस वर्ष। वर्ष के राजा बुध आप की राशि के स्वामी है।
वही साल की शुरुवात में सूर्य बुध की युक्ति रहेगी जो सुख समृद्धि के साथ पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी। आप की लग्न गुरु से दृष्ट हो गी जिस कारण आप के व्यक्तित्व को बल मिलेगा कॉन्फिडेंस बढेगा

कन्या राशि के लिए शनि का गोचर 17 जनवरी से कुंभ में होगा जो आप के आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में सहायक होगा ये गोच आप की राशि से षष्टम होगा। और अप्रेल तक ब्रहस्पति देव सप्तम विराजमान होंगे। ये गोच आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिय अनेक अवसर लायेगा। जो लोग गवर्मेंट जॉब के प्रयास में है उन्हें भी इस गोच का लाभ मिलेगा।साल की शुरुवात व्यापारिक विस्तार और किसी नए काम की शुरुवात के लिए अनुकूल रहेगी। पर साल के मध्य से बृहस्पति देव का आप की राशि से अष्टम विराजमान होना स्वास्थ्य के लिहाज और व्ययपरिक विस्तार में उतार चढ़ाव देगा।

इस साल जोखिम लेने से बचे बदलाव के निर्णय सोच समझ कर ले। खास कर अप्रेल से अक्टूबर तक इस बीच 22 अप्रेल को देव गुरु बृहस्पति का गोचर मेष में आप की राशि से अष्टम होंगे जहां राहु भी विराजमान होंगे। ये समय सावधानी से निकालने का होगा।
इस वर्ष नये संबंधों की और मांगलिक कार्यो की संभावनाएं प्रबल है। पर संयमी वाणी के प्रयोग पर विशेष ध्यान दे। साल के मध्य यानी जून से समय अधिक अनुकूल रहेगा।

विद्यार्थी वर्ग के लिए ये साल उत्तम मन चाहे लक्ष्य को पा सकते है।
निवेश और कोई नयी शुरुवात के लिए साल की शुरुवात से मध्य तक का समय उत्तम।
अक्टूबर माह में राहु का गोचर आप की राशि से सप्तम और केतु का गोचर आप ही की राशि मे होगा पर ये गोचर आप को समाज मे प्रतिष्ठा और सम्मान तो देगा पर रिश्तों को लेकर उतार चढ़ाव मिल सकते है दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव भी रह सकता है।
अक्टूबर से साल के अंत का समय अगर संतुलित दिमाग से अपने प्रोफेशनल ग्रोथ और व्यापारिक विस्तार में लगाया तो निश्चित सफलता मिलेगी
कन्या राशि के लोगो को इस वर्ष भगवान कृष्ण और गणेश जी के पूजन और मंगलाचरण को जीवन मे सम्लित करना चाहिए।

तुला राशि
आप की राशि के लिए ये साल नयी संभावनाओं भरा होगा। बीतेसाल व्यापारिक उतार चढ़ाव और सेहत के मामलों ने सुधार मिलेगा।
इस वर्ष आप की राशि से पंचम विराजमान होंगे शनिदेव वही बृहस्पत देव का गोचर आपकी राशि से सप्तम होगा और राहु केतु का गोचर षष्टम और और द्वादश भाव को प्रभावित करेगा। इस वर्ष आर्थिक उन्नति के लिए किए गये प्रयास सार्थक होंगे,
महनत अधिक करनी पड़ सकती है। पर सफलता भी निश्चित मिलेगी। बीते वर्ष के काम जो शुरू नही हो पाए या पूरा करने में दिक्कतें थी वह भी इस वर्ष पूरे कर पाएंगे।

जनवरी में शनि का गोचर कुंभ में आरम्भ होते ही, शनि की तृतीय दृष्टि सप्तम पर रहेगी। और अक्टूबर माह तक केतु की सप्तम दृष्टि भी सप्तम भाव पर रहेगी। ये समय महनत से नए आयाम बनाने का होगा। पर सांझेदारी और कार्य क्षेत्र में संबंधों पर भी ध्यान देने का समय होगा। उन्नति के और लाभ के अवसर मिलेंगे।

वही देव गुरु बृहस्पति का गोचर अप्रेल से मेष में होगा जहाँ राहु का संबंध गुरु चांडाल योग का निर्माण करेगा। जो व्यापारिक उतार चढ़ाव से तनाव दे सकता है। इस समय निवेश करते समय सचेत रहे। अनैतिक संगति और आचरण से बचे।
और दाम्पत्य जीवन मे सहजता और परदर्शता रखे।

वही व्यापारिक वर्ग के लिए जुलाई से अक्टूबर का समय अधिक अनुकूल रहेगा। समय बाहरी संपर्क और बढ़ाने और लाभ के अवसरों का प्रयोग करनेका होगा। विवाह संबंधों के लिए अनुकूल समय और अवसर मिलेंगे इस वर्ष खास कर साल की दूसरी तिमाही में साल के मध्य से।स्वाथ्य के लिहाज साल अनुकूल रहेगा। तुला राशि के लोगो को मा दुर्गा के मंत्रो को अपने जीवन मे नियमित रूप से जुड़ना चाहिए इस वर्ष.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए 2023 मिला जुला प्रभाव देगा।
इस वर्ष महनत अधिक है और भाग्य का साथ भी है। पर कार्य विलंभ से पुर होगें।सुख सुविधाओं में वृद्धि रहेगी और निवेश के लिहाज से साल उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा।

इस वर्ष की शुरुवात में शनि के गोचर का अधिक प्रभाव आप के जीवन पर रहेगा। क्योंकि शनि देव के कुंम्भ राशि मे प्रवेश करते ही आप की राशि पर शनि की ढैया आरम्भ होगी।
इस कारण व्यापारिक वर्ग को धन के लेन देन और निवेश को लेकर अधिक सचेत रहने की आवयश्कता है। किसी भी तरह का विस्तार,प्रोफेशन में बदलाव में जोखिम ना उठाये और सोच समझ कर निर्णय ले। इस गोच का प्रभाव आप की सेहत पर भी रहेगा इस लिए छोटी से छोटी समस्य को भी गंभीरता से ले।

शनि का ये गोच सुख में वृद्धि दे गा संपति सुख मिलेगा बस परिवारिक रिश्तों के बीच सामंझस बनाकर चले।
विद्यार्थी वर्ग के लिए साल की पहली तिमाही अनुकूल रहनेवाली है इस समय का सदुपयोग करे। वर्ष के मध्य से मानसिक अस्थिरता के कारण और भ्रमित होकर आप अपने लक्ष्य से भटक सकते है। ध्यान रखे। मई से अगस्त तक का समय संगति का ध्यान रखे। मान सम्मान पर असर पड़ सकता है।

वैवाहिक प्रस्ताव के लिए वर्ष अनुकूल विवाह के योग साल की अंतिम तिमाही तक फली भूत होंगे।
इस वर्ष में आनेवाली अड़चनों को दूर करने के लिए अपने काम से ईमानदार बने रहिये। अनैतिक आचरण से दूर रहे। और पीपल के वृक्ष पर तेल का दीपक जगाए। अन्न का दान करें हर शनिवार

 

Scroll to Top
× How can I help you?