धनु राशि

धनु राशि

साल की शुरुआत में आपकी राशि में शुक्र देव विराजमान रहेंगे। राशि स्वामी बृहस्पति देव आप के पराक्रम भाव मे विराज मान होगे।ये आप के प्रयासो को सहजता दे कर सफलता प्रदान करेंगे पर कुछ अडचनो के साथ क्योंकि मंगल और केतु की युक्ति व्यय भाव मे विराजमान होगी ये साल के प्रारम्भ महीनों मे तनाव और भागदौड़ भी देगी। पर बृहस्पति देव की दृष्टि आपके सप्तम भाव में दाम्पत्य सुख और व्यापारिक वृद्धि के लिए अनुकूलताएं भी देगी।

अप्रेल माह मे देव गुरु ब्रहस्पति राशि परिवर्तन कर मीन भी आ कर आप की राशि के केंद्र मे विराजमान होगे जो एक बेहद शुभ स्थिति बनेगी आप की राशि के लिए। परिवारिक सुख मे वृद्धि और कार्यो मे विस्तार के साथ आय के स्रोतों मे वृद्धि मिलेगी। इसी समय राहु राशि परिवर्तन कर मेष मे विराजमान हो कर आप की राशि से पंचम भाव मे गोचर करेंगे।

जो कुछ भ्रम की स्थितिया दे सकता है । और संतान सम्बन्धी परेशानी या उलझने बढ़ा सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगो को स्थिर दिमाग से कार्य करना हो गा।जो लोग जाब मे परिवर्तन की सोच रहे है।
उन्हें भी उचित अवसर का इंतजार कर के ही निर्णय लेना चाहिए। हलाकि धनु राशि साढ़े सती के प्रभाव से मुक्त होगी इस वर्ष पर वक्री शनि के चलते मकर मे शनि का गोचर कुछ हद तक प्रभावित करेगी।
वही साल के मध्य से केतु तुला मे विराजमान होकर आप की राशि के लाभ भाव मे गोचर करेंगे। और वक्रिय शनि से दृष्ट होगे। जो लाभ और सफलता के योग बढ़ाएंगे। कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है।पर निवेश और लेनदेन को लेकर सचेत रहे।
विस्तार और वृद्धि का साल
सुख सुविधाओं और मांगलिक कार्यो का साल रहेगा।
धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
पुराने कर्जो को उतार पाएंगे।
सचेत रहे
बिना सोचे समझे जल्दबाजी मे निर्णय लेने से।
वात पित्त और पेट सम्बन्धी समस्या से।
धन के अपव्य से।

भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी का पूजन नियमित कर
विष्णु मंत्र ओवर भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करना श्रेष्ठ

इस साल धनु राशि का लकी कलर हरा रहेगा। इसलिये हरे रंग के वस्त्र अवश्य खरीदे।

इस साल धनु राशि का लकी नंबर 9 रहेगा। इसलिए 9 नंबर को ज्यादा महत्ता दे।

Scroll to Top
× How can I help you?