मीन राशि

मीन राशि
इस वर्ष मीन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साल के शुरुवात से ही मिलेज़ुले परिणाम प्राप्त होगे आप की राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति व्यय स्थान पर विराजमान होगे पर इस वर्ष बृहस्पति देव राशि परिवर्तन कर अपनी स्वराशी मीन मे विराजमान होगे।

13अप्रेल से , वही राहु राशि परिवर्तन कर मेष राशि में विराजमान होंगे और धन भाव मे गोचर करेंगे। जो लाभ की स्थितियो मे वृद्धि देंगे साथ ही निवेश और आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा।

परिवर्तन के लिहाज से किये गये प्रयासो को सफलता मिलेगी। इस वर्ष केतु का गोचर तुला मे आप की राशि से अष्टम रहेगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। पदोन्नति व उच्च शिक्षा में सफलता के योग देगा।

वही अप्रेल अंत मे शनि देव का राशि परिवर्तन होगा और कुम्भ मे विराजमान होते ही मीन राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का प्रथम चरण आरम्भ होगा। यही कारण रहेगा जो साल के मध्य से अधिक खर्च और धन की अपव्य की संभावनाए बढ़ जाएगी।

Scroll to Top
× How can I help you?