मेष राशि

मेष राशि
ये साल नयी ऊर्जा और स्फुर्ति का रहेगा।लाभ और बदलाव मे सहयोग देगा ये साल, आप को बस अपनी कार्य शैली पर जरूर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आवेग मे आकर गलत जगह परिश्रम कोई लाभ नहीं देगा।
सही लोगो का सही अवसर का चयन करने पर ध्यान दे
यात्राओं से लाभ रहेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा वही कुछ प्रयास से बहारी आय के स्रोत भी खुलेंगे।
ग्रहो के गोचर का आप की राशि पर प्रभाव विस्तार से जानते है।
साल के शुरुवाती महीनों मे मेष राशि के लिए सामान्य स्थतिया रहेगी अपनी बुद्धि विवेक से सभी कार्य बना पाएंगे। पर 12 अप्रेल 2022 से राहु का प्रवेश आप की राशि मे होगा । ये समय आप को व्यचारिक मतभेद और तनाव दे सकता है जिस का प्रभाव आप के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। वही इससे केतु का गोचर आपके सप्तम भाव मे आरम्भ होगा जो स्वास्थ्य के साथ साथ आर्थिक पक्ष पर भी प्रभाव डालेगा। इस लिए मेष राशि वालों को आनेवले साल मे अपने स्वास्थ्य और रोजगार सम्बन्धी सावधानिया रखनी पड़ेगी। वही इन विषम परिस्थितियों को नियंत्रित करने मे सहायक रहेंगे देव गुरु बृहस्पति,

जो अपनी स्वराशि मीन मे गोचर आरम्भ करेंगे 13 अप्रेल 2022 , देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि आप के रोजी रोज़गार को विस्तार और सफलता देने मे सहायक होगी। वही पंचम दृष्टि परिवार मे मांगलिक कार्य सुख समृद्धि मे वृद्धि के योग भी बनायेगी।
धर्मिक रुचि बढ़ेगी। वही शनि का गोचर कुम्भ राशि मे होगा ,

जो आप की लाभ की स्थियों मे थोड़ा संघर्ष बढ़ा देगा। पर वक्रिय शनि मकर मे दशम भाव मे गोचर से करियर मे बदलाव और उन्नति के योग भी बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन मे विश्वास की कमी और गलत फहमियों के चलते तनाव रह सकता है।शिक्षा प्रतियोगिताओ मे लाभ और साल के अंत तक सरकारी कार्यो मे अडचने और सरकारी नौकरियो मे सुखद अनुभव और सफलता मिलेगी।
साल का दुसरा चंद्र ग्रहण भी मेष राशि मे ही पडेगा साल का दुसरा चंद्र ग्रहण जो जीवन मे अचानक परिवर्तन साथ ही सेहत मे कमजोरी दे सकता है।
ये वर्ष आय मे वृद्धि के साधनों को बढ़ाये गा।
लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मांगलिक और धार्मिक कार्यो का आयोजन होगे।
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
जमीन जायजाद से लाभ
विवाह के योग बनेगे
मेश राशि वालो को किन बातो से सचेत रहे।
बुद्धि भ्रमता से। आवेश मे आ कर निर्णय लेने से, गलतफामियों के चलते रिश्तो को खराब करने से,
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे खास कर सांस संबधि और हड्डियों पैरों फेफड़ो से सम्बन्धित रोगो से।
इस साल मेष राशि का लकी कलर संतरी रहेगा। इसलिये संतरी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदे। लकी नंबर 8 जिसका प्रयोग कर सकते है,
क्या करने से मेष राशि वालों को इस वर्ष लाभ होगा
देशी घी का दीपक या सुगंधित धूप शाम के समय घर मे प्रज्वलित कर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना श्रेष्ट रहेगा

Scroll to Top
× How can I help you?