वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए साल आरंभ से मध्य तक खर्च और व्यय की स्थितियां बनेंगी अधिक भागदौड़ भरा समय रहेगा। साल के शुरुवात मे मंगल और केतु की युक्ति आप ही की राशि मे विराजमान होगी और राहु का गोचर वृष मे आप की राशि से सप्तम रहेगा। जो व्यापारिक निर्णायो पर प्रभाव डालेगा। सोच समझ कर नये अनुबंध और पार्टनरशिप करना चाहिए साल के शुरुवात मे बहुत बड़े परिवर्तन और बदलाव के लिए ये सही समय नहीं होगा।

वहीं अप्रैल माह में राहु का राशि परिवर्तन  शनिदेव का कुंभ राशि में प्रवेश आपके लिए बड़ा परिवर्तन लाएगा| पुरानी चली आ रही समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। 14अप्रेल से जुलाई मध्य तक का समय बहुत उपयोगी रहेगा।

देव गुरु बृहस्पति मीन राशि मे प्रवेश कर आप की राशि से पंचम विराजमान होगे वही शनि देव कुंभ मे विराजमान हो कर आप की राशि के चतुर्थ भाव मे विराजमान होगे और दोनो ही ग्रहो की दृष्टि अप के सप्तम भाव पर होगी ।
विवहा मे आ रही अडचने दूर होगी आर्थिक पक्ष के लिहाज से सफलताएं मिलेगी शनि की सप्तम दृष्टि आप के करियर को नया आयाम देगी। हलाकि इस वर्ष वृशिक राशिवालों के लिए शानी की ढईया भी आरम्भ होगी।वही जुलाई के अंत से वक्रीय शनि के चलते कुछ संघर्ष देखने को मिल सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से ये समय कमजोर रहेगा। कर्ज और लेनदेन मे भी सजगता रखे। जो लोग अध्यन या जाब सम्बन्धी प्रयास विदेश मे कर रहे है उन्हे सफलता प्राप्त होगी।
विस्तार और कार्य क्षमता में वृद्धिआपकेे आर्थिक पक्ष को सफल बनाएगी इस वर्ष
लंबे समय से रुके हुए कार्य अधूरी योजनाएं पूरी होंगी
विवाह व संतान पक्ष के लिए साल उत्तम जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए यह साल अनुकूलता देगा
शिक्षा के लिए विदेश जाने और विदेश संबंधी कार्य में सफलता
बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे

सचेत रहें
स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें मानसिक तनाव व रक्त संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है।
निवेश करते समय कर्ज देते समय सजगता रखें इस कारण धन हानि संभव
 किसी भी प्रकार के प्रलोभन
झूठे प्रस्तावो का सामना करना पड़ सकता है ।

वृश्चिक राशि वालों को राम दरबार के चित्र का नियमित दर्शन राम जी का पूजन नियमित हनुमना चालीसा का पाठ श्रेष्ट रहेगा।

इस साल वृश्चिक राशि का लकी कलर नीला रहेगा। इसलिये नीले रंग के वस्त्र अवश्य खरीदे।

इस साल वृश्चिक राशि का लकी नंबर 1 रहेगा। इसलिए 1 नंबर को ज्यादा महत्ता दे।

Scroll to Top
× How can I help you?